पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर युवाओं ने किया पौधारोपण, नारा लेखन अभियान भी चलाया

Darshan Balod
0

 




बेमेतरा। रानी लक्ष्मी बाई युवा मंडल तिलाईकुड़ा द्वारा पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण, स्वच्छता एवं नारा लेखन अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत माय भारत जिला बेमेतरा के सहयोग से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी एवं मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर स्थानीय सरपंच लक्षण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी क्षितिज के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संपन्न हुआ।

अभियान के दौरान ग्राम परिसर में बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया गया। इसके साथ ही स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। युवाओं ने नारा लेखन के माध्यम से भी पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश ग्रामीणों तक पहुंचाया।

रानी लक्ष्मी बाई युवा मंडल के अध्यक्ष शिवम रात्रे के साथ गरिमा जांगड़े, साहिल रात्रे, कुसुम वर्मा, अनसुइया वर्मा, महेश चंद्राकर सहित स्वयंसेवकों ने अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई और श्रमदान किया।

जिला युवा अधिकारी क्षितिज एवं सरपंच ने युवा मंडल के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज में जागरूकता बढ़ती है और पर्यावरण संरक्षण को लेकर सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

कार्यक्रम के समापन पर युवा मंडल अध्यक्ष शिवम रात्रे ने मुख्य अतिथि, जिला युवा अधिकारी एवं सभी सहयोगी स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में भी सामाजिक एवं पर्यावरणीय गतिविधियों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top