केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने घनश्याम श्रीवास का किया सम्मान

Darshan Balod
0

 




तखतपुर। छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड एवं समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में बिलासपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय घनश्याम श्रीवास को केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने सम्मानित किया।

सम्मेलन में केश शिल्प व्यवसाय से जुड़े लोगों के कल्याण, आर्थिक सशक्तीकरण और सामाजिक विकास सहित विभिन्न सामाजिक एवं व्यवसायिक विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने केश शिल्प से जुड़े व्यवसाय को मजबूत करने तथा समाज के विकास से जुड़े विषयों पर विचार साझा किए।

सम्मान प्राप्त करने के बाद घनश्याम श्रीवास ने केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू सहित सभी अतिथियों और आयोजनकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज एवं सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए मिलने वाला सम्मान जिम्मेदारी और समर्पण की भावना को और मजबूत करता है। उन्होंने भविष्य में भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, बिलासपुर महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडे, छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गौरी शंकर श्रीवास, बोर्ड सदस्य देवशरण सेन, प्रांत अध्यक्ष पुनीतराम सेन, सचिव भुवन लाल कौशिक, पूर्व अध्यक्ष भूपेन्द्र शंकर सेन सहित लक्ष्मी सेन, विनोद सेन, मुन्ना श्रीवास, जिला अध्यक्ष बिलासपुर आनंद श्रीवास, अमित श्रीवास, राजेश श्रीवास, चित्रकांत श्रीवास एवं धनुष श्रीवास समेत संभाग के पदाधिकारी और समाजजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top