पिरिद में शांतिपूर्ण ढंग से हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, मिट्टी की प्रतिमा बनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Darshan Balod
0

 





बालोद। ग्राम पिरिद में बाजार चौक, शीतला पारा और मरार पारा सहित विभिन्न स्थानों पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं का विधि-विधान और शांतिपूर्ण माहौल में विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान समितियों और श्रद्धालुओं ने निर्धारित नियमों का पालन करते हुए धार्मिक आयोजन को संपन्न कराया।

बाजार चौक में स्थापित गणेश प्रतिमा के माध्यम से समिति ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रतिमा की थीम के जरिए लोगों को पेड़ बचाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। समिति का कहना है कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए पर्यावरण संरक्षण बेहद जरूरी है।

वहीं मरार पारा गणेश समिति ने बढ़ती महंगाई को देखते हुए एक अनूठी पहल की। समिति के सदस्यों ने स्वयं अपने हाथों से मिट्टी की गणेश प्रतिमा तैयार की। करीब 8 से 9 फीट ऊंची इस प्रतिमा को तैयार करने में समिति के सदस्यों ने मिलकर मेहनत की। समिति के सदस्यों के अनुसार, स्वयं प्रतिमा बनाने से खर्च कम करने के साथ ही पारंपरिक कला और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया।

प्रतिमा निर्माण में तामेश कुमार सेन, विक्की पटेल, धुनष पटेल, कोमल साहू, नीलेश्वर देशमुख, डोमेश्वर पटेल, लेमेंद्र निषाद, लुकु देशमुख, चूरामन मंडावी, युवराज देशमुख सहित गणेश समिति के अन्य सदस्यों की भूमिका रही। विसर्जन के दौरान भी समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top