विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना
बालोद। कमरछठ (हलषष्ठी) के पावन अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं संजारी बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने बोड़रा स्थित अपने स्थानीय निवास में माताओं के साथ व्रत रखा और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने संतान की दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने पर्व की धार्मिक एवं पारंपरिक मान्यताओं के अनुरूप पूजा-अर्चना कर सभी माताओं के साथ कमरछठ पर्व मनाया।
विधायक श्रीमती सिन्हा ने जिले एवं प्रदेश की सभी माताओं को कमरछठ (हलषष्ठी) पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

