अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक ने ली जिले के सभी नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक

Darshan Balod
0



विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा, समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश

बालोद, 02 सितंबर 2026।
अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक ने आज संयुक्त जिला कार्यालय स्थित अपने कक्ष में जिले के सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों एवं नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायत के अधिकारियों की उपस्थिति में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री कौशिक ने विभागवार कार्यों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मुक्तिधाम योजना, एमआरएफ (ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्य), अमृत मिशन, जल आवर्धन योजना, एसटीपी, नाला परिसर, पेयजल व्यवस्था, मुख्यमंत्री की घोषणाओं की अद्यतन स्थिति, आवारा मवेशियों का प्रबंधन एवं गोठान योजना, सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी तथा कैच द रेन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

इसी तरह अधोसंरचना मद पोर्टल (टाइड-अनटाइड ग्रांट), राज्य प्रवर्तित योजनाओं, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, बिजली बिल एवं ऊर्जा बिल ऑडिट, राजस्व वसूली, लंबित वेतन भुगतान, वृक्षारोपण तथा शहर सौंदर्यीकरण सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों की भी समीक्षा की गई।

अपर कलेक्टर श्री कौशिक ने जिले के सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित निर्माण कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में समयबद्धता के साथ-साथ कार्यों की गुणवत्ता और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने कहा। 

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top