03 से 09 सितंबर तक चलेगी काउंसलिंग, रिक्त सीटों पर प्रतीक्षा सूची के विद्यार्थियों को भी मिलेगा अवसर
बालोद, 02 सितंबर 2026।
छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के सत्र 2026-27 की कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए तृतीय काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विभागीय वेबसाइट पर तृतीय काउंसलिंग के लिए छात्र-छात्राओं की सूची एवं काउंसलिंग की तिथियां प्रदर्शित कर दी गई हैं।
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि प्रयास आवासीय विद्यालयों की कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए तृतीय काउंसलिंग 03 सितंबर से 09 सितंबर 2026 तक संबंधित आबंटित प्रयास आवासीय विद्यालयों में आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग का समय सुबह 11 बजे से शाम 04 बजे तक निर्धारित किया गया है।
बीजापुर के विद्यार्थियों की काउंसलिंग रायपुर में
इसी प्रकार प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालय, जिला बीजापुर की कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए काउंसलिंग भी 03 से 09 सितंबर 2026 तक आयोजित होगी। यह काउंसलिंग प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय, गुढ़ियारी, जनता कॉलोनी, एफसीआई गोदाम के पास, रायपुर में सुबह 11 बजे से शाम 04 बजे तक होगी।
रिक्त सीटों पर प्रतीक्षा सूची के विद्यार्थियों को अवसर
विभाग द्वारा बताया गया है कि तृतीय काउंसलिंग के बाद यदि सीटें रिक्त रहती हैं, तो प्रतीक्षा सूची में शामिल विद्यार्थियों के लिए 10 से 15 सितंबर 2026 तक काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।
इन तिथियों में नहीं होगी काउंसलिंग
शासकीय अवकाश के कारण 04 सितंबर से 06 सितंबर तथा 12 सितंबर से 15 सितंबर 2026 तक काउंसलिंग आयोजित नहीं की जाएगी।
काउंसलिंग के लिए चयनित छात्र-छात्राएं विभागीय वेबसाइट पर सूची एवं आवश्यक जानकारी देख सकते हैं।
