विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मानसिक स्वास्थ्य एवं साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम

Darshan Balod
0



बालोद। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस (10 सितम्बर) के अवसर पर महाविद्यालय में 9 सितम्बर 2026 को शारीरिक फिटनेस एवं मानसिक स्वास्थ्य समिति द्वारा मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या रोकथाम के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी प्राचार्य प्रो. सुश्री कलेन्द्री रावटे के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, तनाव एवं भावनात्मक समस्याओं की पहचान, सकारात्मक सोच तथा कठिन परिस्थितियों में समय पर उचित सहायता प्राप्त करने के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों के रूप में Central India Institute of Mental Health and Neuro Science (CIIMHANS), देवादा, राजनांदगांव से डॉ. लोकेश कुमार रंजन, विभागाध्यक्ष एवं सहायक प्राध्यापक, Psychiatric Social Work, डॉ. श्वेता कुमारी, सहायक प्राध्यापक, Department of Clinical Psychology तथा श्री मनीष कुमार सिन्हा, Psychiatric Social Work उपस्थित रहे। विशेषज्ञों ने छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, भावनात्मक समस्याओं, आत्महत्या के चेतावनी संकेतों तथा समय रहते सहायता लेने के महत्व के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। छात्राओं ने भी सक्रिय सहभागिता करते हुए विशेषज्ञों से मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े प्रश्न पूछे और उपयोगी जानकारी प्राप्त की।

साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी



कार्यक्रम के दूसरे चरण में जिला साइबर सेल, बालोद द्वारा साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। साइबर सेल के अधिकारियों ने छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, बैंकिंग धोखाधड़ी, सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों सहित विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों की जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराध से बचने के उपायों तथा साइबर हेल्पलाइन 1930, DND ऐप, APK लिंक से जुड़े जोखिम और “एक्के नंबर सब्बो बर 112” के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने, अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने तथा किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तत्काल संबंधित माध्यम से शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन डॉ. दीपाली, सहायक प्राध्यापक, प्राणीशास्त्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक श्री तरुण कुमार, श्री संतोष कुमार राना, श्री धीवराज कुमार भोयर, डॉ. अमित कुमार सिंह, अतिथि व्याख्याता श्री विनोद कुमार साहू, डॉ. श्रेष्ठा शुक्ला, सुश्री जिज्ञासा पटेल, सुश्री वर्षा साहू सहित महाविद्यालय के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top