बालोद। संकुल देवारभाट के लिए वर्ष 2026 में शिक्षा के क्षेत्र में दोहरी उपलब्धि सामने आई है। संकुल क्षेत्र के दो होनहार विद्यार्थियों का चयन उत्कृष्ट विद्यालयों में हुआ है। शासकीय प्राथमिक शाला परसोदा के विद्यार्थी प्रखर सिन्हा का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय दुधली (बालोद) के लिए हुआ है, वहीं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला देवारभाट के विद्यार्थी विनय कुमार धनकर का चयन प्रयास विद्यालय रायपुर के लिए हुआ है।
प्रखर सिन्हा, पिता अश्विनी कुमार सिन्हा एवं माता शारदा सिन्हा, शासकीय प्राथमिक शाला परसोदा, संकुल देवारभाट के विद्यार्थी हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय दुधली में चयन होने के साथ ही उनके परिवार में शिक्षा के क्षेत्र में एक और उपलब्धि जुड़ी है। प्रखर के बड़े भाई आर्यन सिन्हा भी वर्तमान में नवोदय विद्यालय दुधली में कक्षा आठवीं के छात्र हैं। इस तरह अश्विनी सिन्हा के दोनों पुत्र नवोदय विद्यालय दुधली में अध्ययनरत हैं।
प्रखर सिन्हा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा श्री रामनारायण सिन्हा के आशीर्वाद, माता-पिता तथा विद्यालय के समस्त शिक्षकों को दिया है। उन्होंने कहा कि परिवार और शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन से उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।
इसी वर्ष संकुल देवारभाट से विनय कुमार धनकर, पिता श्री पवन कुमार धनकर, का चयन प्रयास विद्यालय रायपुर के लिए हुआ है। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला देवारभाट के विद्यार्थी विनय के चयन से विद्यालय एवं संकुल परिवार में हर्ष का माहौल है।
दोनों विद्यार्थियों के चयन पर सीएसी देवारभाट लालरघुवीर सिंह ठाकुर, प्रधान पाठक श्रीमती चंद्रकांता रावटे, श्री यादो राम साहू, श्री प्रेमलाल कृपाल, श्रीमती सपना सिन्हा, श्री चमन लाल साहू, श्री मनीष कुमार देवांगन, सुश्री रेखा बैस, श्री टूकेंद्र कुमार साहू, सुश्री भारती मानकर, श्रीमती राखी यादव, श्रीमती पुष्पा ठाकुर, श्री महेंद्र कुमार पटेल, श्री अरविंद कुमार साहू एवं श्रीमती जय श्री यादव ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी बालोद श्रीमती उमा ठाकुर एवं बीआरसी बालोद श्री शैलेन्द्र पांडेय ने भी दोनों विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को संकुल देवारभाट के शिक्षकों, अभिभावकों और क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया गया।


