कमरौद में मंदिर समिति के टीन शेड निर्माण का भूमि पूजन

Darshan Balod
0

 




जनसेवक राकेश यादव रहे मुख्य अतिथि, ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में शुरू हुआ निर्माण कार्य

बालोद। ग्राम कमरौद में मंदिर समिति के पास प्रस्तावित टीन शेड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बालोद के जनसेवक राकेश यादव उपस्थित रहे। उनके साथ जुंगेरा भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण साहू एवं एल्डरमैन रवि पांडे भी मौजूद रहे। भूमि पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

मंदिर समिति के अध्यक्ष उग्रसेन चुरेन्द ने बताया कि मंदिर समिति के पास टीन शेड का निर्माण होने से धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के दौरान ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। भूमि पूजन के अवसर पर ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की।

कार्यक्रम में मंदिर समिति के संरक्षक एवं सरपंच सुंदरलाल देवदास, राकेश पटेल, पुनीत रामदेशारे, सुरेंद्र पटेल, दीनूराम कंवर, दारा सिंह साहू, दिसंबर चतुर्वेदी, परमेंद्र साहू, भूप सिंह साहू, पवन निषाद, खिलेश्वर कंवर सहित मंदिर समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर निर्माण कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top