बुजुर्ग माता-पिता को राशन व आर्थिक सहायता, नए कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मान

Darshan Balod
0

 




धमतरी, 20 सितंबर। जय छत्तीसगढ़ महतारी महिला सेवा संस्थान, धमतरी द्वारा रविवार को जालमपुर वार्ड में सहयोग एवं गोकुलपुर वार्ड में सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वार्ड के बुजुर्ग माता-पिता को राशन सामग्री एवं नगद सहयोग राशि प्रदान कर उनके प्रति सम्मान और संवेदना व्यक्त की गई।

संस्था से जुड़े नए कार्यकर्ताओं को उनके सामाजिक सेवा कार्यों के लिए प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संस्था के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को सहयोग उपलब्ध कराने के साथ ही समाजसेवा से जुड़ रहे नए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फिल्म अभिनेत्री डॉ. उर्वशी साहू एवं विशिष्ट अतिथि सोशल मीडिया से जुड़ी सोना चक्रधारी उपस्थित रहीं। अतिथि के रूप में शारदा देशलहरे, राज देशलहरे एवं आदि साहू सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

इस अवसर पर संस्था की ओर से मोहनी साहू, शमीना अंजुम, भारती साहू, भावना मरकाम, शास्त्री सोनवानी, कनक शाह, वीणा देवांगन, मंजू टेमरे, पूजा यादव, रितु प्रधान, चेमिन साहू, भारती सोनी, मालती अवस्थी, ज्योति मत्स्यपाल, कविता साहू, खिलेश्वरी साहू, सरस बाई, शिवा प्रधान, खिलेश्वर साहू, आकाश गोस्वामी, महेश साहू, गुनेश सेन, एल.के. साहू, डोमन साहू एवं गणेश साहू सहित संस्था के कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं संस्था पदाधिकारियों ने सामाजिक सेवा, बुजुर्गों के सम्मान तथा जरूरतमंद परिवारों के सहयोग को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे जनहितकारी प्रयासों को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top