खेल प्रशिक्षक भर्ती का प्रायोगिक परीक्षण व साक्षात्कार अब 17 अक्टूबर को

Darshan Balod
0

 


10 अक्टूबर की निर्धारित तिथि अपरिहार्य कारणों से निरस्त, डौंडी क्रीड़ा परिसर में होगी प्रक्रिया

बालोद। आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित आदिवासी बालक क्रीड़ा परिसर डौंडी में निवासरत छात्रों को विभिन्न खेल विधाओं का प्रशिक्षण देने के लिए दैनिक वेतन दर पर खेल प्रशिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। भर्ती के तहत होने वाला प्रायोगिक परीक्षण एवं साक्षात्कार अब 17 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।

आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि क्रीड़ा परिसर डौंडी में छात्रों को तीरंदाजी, कबड्डी एवं एथलेटिक्स का प्रशिक्षण देने के लिए योग्य खेल प्रशिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद पात्र अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी की गई थी।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों का प्रायोगिक परीक्षण एवं साक्षात्कार 10 अक्टूबर 2026 को आदिवासी बालक क्रीड़ा परिसर डौंडी में आयोजित किया जाना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते उक्त तिथि को निरस्त कर दिया गया है। अब यह प्रक्रिया 17 अक्टूबर 2026 को निर्धारित स्थल पर आयोजित होगी।

विभाग ने अभ्यर्थियों से संशोधित तिथि के अनुसार उपस्थित होने की अपील की है। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं नियमावली जिले की आधिकारिक वेबसाइट balod.gov.in तथा सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय बालोद से प्राप्त की जा सकती है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top