बालोद में राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का शानदार समापन, 200 से अधिक पहलवानों ने दिखाया दमखम

Darshan Balod
0

 






बालोद। जय बजरंग अखाड़ा व्यायामशाला बालोद के तत्वावधान में 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शहर के हृदय स्थल सरदार वल्लभभाई पटेल हाईस्कूल मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय एकदिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का निर्विवाद एवं शानदार समापन हुआ। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से पहुंचे 200 से अधिक पहलवानों ने दांव-पेंच और कुश्ती कौशल का प्रदर्शन करते हुए खेलप्रेमियों का उत्साह बढ़ाया।

राज्यस्तरीय इस महादंगल में बस्तर, कांकेर, धमतरी, बिलासपुर, रायपुर, रायगढ़, दुर्ग सहित प्रदेश के अनेक जिलों से पहलवान पहुंचे। अलग-अलग मुकाबलों में पहलवानों ने अपनी ताकत, तकनीक और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मैदान में मौजूद रहे।

आयोजन को सफल बनाने में जय बजरंग अखाड़ा व्यायामशाला की टीम के साथ जिला प्रशासन, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, नगरपालिका प्रशासन, विभिन्न विभागों, समाजसेवी संस्थाओं, व्यापारियों, नगरवासियों, खेलप्रेमियों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा नगर के जनप्रतिनिधियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

आयोजकों ने कहा कि इतने बड़े स्तर पर राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का सफल आयोजन सामूहिक सहयोग और टीमवर्क का परिणाम है। प्रतियोगिता के दौरान व्यवस्था से लेकर खिलाड़ियों एवं दर्शकों की सुविधा तक विभिन्न स्तरों पर सहयोग प्राप्त हुआ।

जय बजरंग अखाड़ा व्यायामशाला बालोद ने आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी दानदाताओं, सहयोगियों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, खेलप्रेमियों और नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने कहा कि बालोदवासियों के सहयोग और उत्साह ने राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता को यादगार बना दिया।

आयोजन समिति ने सभी सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए भविष्य में भी इसी तरह सामूहिक प्रयास जारी रहेंगे।




Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top