बालोद में 22 अक्टूबर को रोजगार मेला, 215 पदों पर सीधी भर्ती का मौका; जानिए कौन कर सकता है आवेदन

Darshan Balod
0

 



चार निजी कंपनियां तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर करेंगी भर्ती, 10वीं-12वीं से लेकर इंजीनियर, आईटीआई, बीएससी एग्रीकल्चर, स्नातक-स्नातकोत्तर और हॉस्पिटल स्टाफ तक के अभ्यर्थी पात्र

बालोद, 18 अक्टूबर 2026। जिले के शिक्षित एवं तकनीकी रूप से दक्ष युवक-युवतियों के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बालोद के तत्वावधान में 22 अक्टूबर 2026 को संयुक्त जिला कार्यालय स्थित रोजगार कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में चार निजी नियोजकों द्वारा कुल 215 तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती की जाएगी।

215 पदों पर भर्ती, कई शैक्षणिक योग्यताधारी ले सकेंगे हिस्सा

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के उप संचालक के अनुसार रोजगार मेले में विभिन्न पदों के लिए 10वीं, 12वीं, इंजीनियरिंग, आईटीआई, बी.एससी. एग्रीकल्चर, स्नातक, स्नातकोत्तर, हॉस्पिटल स्टाफ सहित अन्य निर्धारित योग्यताधारी अभ्यर्थी पात्र होंगे।

अभ्यर्थियों के लिए यह रोजगार मेला निजी क्षेत्र में सीधे रोजगार के अवसर प्राप्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम होगा।

ऑनलाइन आवेदन के बिना नहीं मिलेगा मौका

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को ई-रोजगार पोर्टल erojgar.cg.gov.in अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। विभाग के अनुसार केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे।

साक्षात्कार के दिन अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा रोजगार पंजीयन कार्ड की छायाप्रति अनिवार्य रूप से साथ लेकर उपस्थित होना होगा।

आवेदन और जानकारी के लिए यहां करें संपर्क

रोजगार मेले से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए विभागीय ई-रोजगार पोर्टल का अवलोकन किया जा सकता है। अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय बालोद के दूरभाष क्रमांक 07749-299509 पर संपर्क कर भी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

क्रमांक/933/चंद्रवंशी

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top