सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची गुंडरदेही पुलिस; साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल जब्त
बालोद। गुंडरदेही के शासकीय अस्पताल परिसर में खड़ी मोटरसाइकिल चोरी के मामले में थाना गुंडरदेही पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम को सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में 22 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।
अस्पताल परिसर से चोरी हुई थी बाइक
पुलिस के अनुसार, ग्राम खुटेरी (रंग), थाना गुंडरदेही निवासी कीर्तन लाल साहू ने 18 अक्टूबर 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शासकीय अस्पताल गुंडरदेही परिसर में खड़ी उनकी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 24 P 6193 को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है।
शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 350/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।
सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से मिली मदद
जांच के दौरान थाना गुंडरदेही पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने घटनास्थल तथा आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया। इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों और उपलब्ध जानकारियों के आधार पर संदेही की पतासाजी की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने देवराज उर्फ देवा कोसरे (22 वर्ष), निवासी ग्राम हिरुखपरी, थाना रनचिरई, जिला बालोद से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान अपराध स्वीकार करने के बाद आरोपी की निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त की गई।
पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी को 23 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मामले में आगे की विवेचना जारी है।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के निर्देशन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुंडरदेही श्रुति सिंह के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी निरीक्षक रवि पाण्डेय के नेतृत्व में की गई।
पुलिस टीम की रही सराहनीय भूमिका
थाना गुंडरदेही पुलिस टीम: थाना प्रभारी निरीक्षक रवि पाण्डेय, PSI आसमा कुर्रे, धनेश्वर कंवर, प्रधान आरक्षक यशवंत जांगड़े, आरक्षक जगदीश बाघमार, पंकज ताराम, विकास साहू और यशवंत देशमुख।
साइबर सेल टीम: साइबर सेल प्रभारी सउनि धरम भुआर्य, प्रधान आरक्षक भुनेश्वर मरकाम, विवेक शाही और राहुल मनहरे।
इस कार्रवाई में थाना गुंडरदेही पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बालोद पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।

