बस स्टैंड के शौचालय के पास गांजा बेचने की सूचना, पुलिस ने दबिश देकर 566 ग्राम गांजा किया जब्त

Darshan Balod
0

 





गुंडरदेही में दो आरोपी गिरफ्तार, गांजा बिक्री की 1,500 रुपये की रकम भी जब्त; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

बालोद। जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ बालोद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना गुंडरदेही पुलिस ने गांजा रखने और बिक्री करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 566 ग्राम गांजा और बिक्री की रकम 1,500 रुपये जब्त की है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के निर्देशन और एसडीओपी गुंडरदेही श्रुति सिंह के पर्यवेक्षण में की गई।

मुखबिर की सूचना पर बस स्टैंड के पास पहुंची पुलिस

पुलिस के अनुसार 20 अक्टूबर 2026 को थाना गुंडरदेही पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गुंडरदेही स्थित बस स्टैंड के शौचालय के पास अनिकेत बघेल अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी एवं तलाशी की कार्रवाई की।

तलाशी के दौरान पुलिस ने 566 ग्राम गांजा बरामद किया और विधिवत जब्त किया। मामले की विवेचना आगे बढ़ने पर अरुणा बघेल की संलिप्तता भी सामने आई, जिसके बाद उसके विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने गांजा बिक्री से प्राप्त 1,500 रुपये भी जब्त किए हैं।

दोनों आरोपियों को न्यायालय में किया पेश

पुलिस ने मामले में अनिकेत बघेल, पिता संतोष बघेल, उम्र 28 वर्ष तथा अरुणा बघेल, पति सुदामा गाड़ा, उम्र 42 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 11, गुंडरदेही, जिला बालोद को गिरफ्तार किया।

दोनों के विरुद्ध थाना गुंडरदेही में अपराध क्रमांक 354/2026, धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार अनिकेत बघेल को 20 अक्टूबर तथा अरुणा बघेल को 21 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। मामले की विवेचना जारी है।

पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रविषंकर पाण्डेय, PSI धनेश्वर कंवर, आसमा कुर्रे, प्रधान आरक्षक 279 जसवंत जांगड़े, आरक्षक 328 यशवंत देशमुख, आरक्षक 943 जगदीश बाघमार, आरक्षक 272 पंकज ताराम, महिला आरक्षक 38 कमलेश्वरी साहू सहित थाना गुंडरदेही पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

नशे के कारोबार की सूचना पुलिस को देने की अपील

बालोद पुलिस ने नागरिकों से अवैध मादक पदार्थों के कारोबार से दूर रहने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि गांजा अथवा अन्य अवैध मादक पदार्थों की बिक्री या तस्करी की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top