हड्डी और जोड़ों की समस्या से परेशान मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों से मिलेगा परामर्श
रायपुर। हड्डी एवं जोड़ों से संबंधित समस्याओं से परेशान मरीजों के लिए कमला बाई पुखराज लोधा चैरिटेबल ट्रस्ट, रायपुर की ओर से विशेष ऑर्थोपेडिक कंसल्टेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में देश के प्रतिष्ठित Shalby Multispecialty Hospitals के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श देंगे।
शिविर का आयोजन 9 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जीवन अमोल हॉस्पिटल, साईं हॉस्पिटल के पास, सदर बाजार, टिकरापारा, रायपुर में किया जाएगा।
शिविर में डॉ. विक्रम शाह, डायरेक्टर-जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी तथा डॉ. परेश गमारा, जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन, हड्डी एवं जोड़ों से संबंधित समस्याओं को लेकर मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श देंगे।
शिविर में विशेष रूप से घुटने में दर्द, चलने में परेशानी, बैठने में कठिनाई, सीढ़ियां चढ़ते समय दर्द, जोड़ों में जकड़न तथा गर्दन के दर्द जैसी समस्याओं को लेकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया जा सकता है।
ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य आम लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना है, ताकि हड्डी एवं जोड़ों से संबंधित समस्याओं से जूझ रहे लोगों को विशेषज्ञ डॉक्टरों तक पहुंचने का अवसर मिल सके।
शिविर में परामर्श के लिए अपॉइंटमेंट हेतु 7069001001 एवं 9624055514 पर संपर्क किया जा सकता है।
स्थान: जीवन अमोल हॉस्पिटल, साईं हॉस्पिटल के पास, सदर बाजार, टिकरापारा, रायपुर।

