दफ्तरों के चक्कर खत्म, ‘सेवा सेतु’ से एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्र

Darshan Balod
0

 



ग्राम मुल्लेगुड़ा के दिलीप कुमार को त्वरित मिली सुविधा, समय और धन की बचत से बढ़ा शासकीय व्यवस्था पर भरोसा

बालोद, 23 अक्टूबर 2026। शासकीय सेवाओं का लाभ लेने के लिए अब ग्रामीणों को जरूरी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ रही है। जिले में संचालित ‘सेवा सेतु’ केन्द्र आम नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज और प्रमाण पत्र समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने में कारगर साबित हो रहा है।

इसका प्रत्यक्ष लाभ ग्राम मुल्लेगुड़ा निवासी दिलीप कुमार को मिला, जिन्हें आवश्यक कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए जाति प्रमाण पत्र की जरूरत थी। सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से उनकी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर मात्र एक दिन के भीतर जाति प्रमाण पत्र तैयार कर प्रदान कर दिया गया।

आवेदन से प्रमाण पत्र तक, एक ही दिन में पूरी हुई प्रक्रिया

हितग्राही दिलीप कुमार ने बताया कि उन्हें विभिन्न आवश्यक कार्यों और शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए जाति प्रमाण पत्र की अत्यंत आवश्यकता थी। प्रमाण पत्र बनवाने में पहले कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता था और अलग-अलग कार्यालयीन प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता था।

लेकिन सेवा सेतु केन्द्र में दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद संबंधित अमले ने तत्परता और संवेदनशीलता के साथ आवेदन का सत्यापन किया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें एक ही दिन में जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया गया।

समय भी बचा, खर्च भी कम हुआ

एक दिन में बिना परेशानी प्रमाण पत्र मिलने पर दिलीप कुमार ने खुशी जताई। उन्होंने बताया कि त्वरित सेवा मिलने से उनका समय और धन दोनों बचा। साथ ही शासकीय व्यवस्था के प्रति उनका विश्वास भी मजबूत हुआ।

उन्होंने कहा कि सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अपने घर के नजदीक ही जरूरी प्रशासनिक सेवाएं मिलने से काफी सुविधा हो रही है। समयबद्ध तरीके से प्रमाण पत्र मिलने जैसी पहल जरूरतमंद लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही है।

मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से त्वरित समाधान मिलने और एक दिन में जाति प्रमाण पत्र जारी होने पर दिलीप कुमार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशानुरूप आम जनता को सुलभ, पारदर्शी और त्वरित प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने की यह पहल सराहनीय है। इससे सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को भी घर के करीब सरकारी सेवाओं का लाभ आसानी से मिल पा रहा है।

सेवा सेतु केन्द्र की यह पहल सुशासन को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और आम नागरिकों की छोटी-बड़ी प्रशासनिक जरूरतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top