गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के उत्कृष्ट शिक्षकों का विधायक कुंवर सिंह निषाद ने किया सम्मान

Darshan Balod
0

 



शिक्षक दिवस पर संकुल प्राचार्यों एवं उत्कृष्ट शिक्षकों को शाल, श्रीफल, पेन एवं सम्मान पत्र भेंट कर किया सम्मानित

गुंडरदेही। अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक कुंवर सिंह निषाद ने संकुल केंद्र खामतराई एवं पिनकापार सहित विधानसभा क्षेत्र के संकुल प्राचार्यों एवं उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया। इस दौरान शिक्षकों को सम्मान पत्र, शाल, श्रीफल एवं पेन भेंट कर उनके योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

समारोह में संकुल प्राचार्य पिनकापार के.के. साहू एवं संकुल प्रधान पाठक खामतराई आर.के. सिंदरामे सहित अन्य शिक्षकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में संकुल समन्वयक ओंकार प्रसाद सोनसारवा, खामतराई एवं संकुल पिनकापार के सीएसी रोशन साहू सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे। उन्होंने सम्मानित शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित इस सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे शिक्षकों के योगदान को रेखांकित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षकों ने इसे अपने कार्य के प्रति प्रोत्साहन बताते हुए शिक्षा और विद्यार्थियों के हित में निरंतर बेहतर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

गुरु गौरव सम्मान से भी सम्मानित हो चुके हैं ओंकार प्रसाद




गौरतलब है कि इसी संकुल क्षेत्र के संकुल समन्वयक ओंकार प्रसाद सोनसारवा को विगत दिनों दर्शन बालोद मीडिया संस्थान द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय गुरु गौरव सम्मान 2026 से भी सम्मानित किया गया था। शिक्षा के क्षेत्र में उनके कार्यों और योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया था। एक ही क्षेत्र में शिक्षक सम्मान के साथ-साथ गुरु गौरव सम्मान मिलने से स्थानीय स्तर पर शिक्षा जगत से जुड़े लोगों में भी उत्साह है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top