बालोद। जिले के झलमला निवासी साहित्यकार डॉ. एस.एल. गन्धर्व की कविता का प्रसारण आकाशवाणी रायपुर से किया जाएगा। उनकी कविता मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 को सुबह 8:30 बजे आकाशवाणी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मोर भुइयाँ’ के अंतर्गत प्रसारित होगी।
डॉ. गन्धर्व की रचना का आकाशवाणी रायपुर के माध्यम से प्रसारण होने की जानकारी से साहित्यप्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। उनकी कविता को रेडियो के माध्यम से व्यापक श्रोता वर्ग तक पहुंचने का अवसर मिलेगा।
आकाशवाणी जैसे प्रतिष्ठित प्रसारण माध्यम पर जिले के साहित्यकार की रचना का प्रसारण होना बालोद जिले के लिए गौरव की बात है। इस उपलब्धि पर साहित्यप्रेमियों एवं शुभचिंतकों ने डॉ. एस.एल. गन्धर्व को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

