सुख-शांति और सर्वकल्याण की कामना के साथ हुआ धार्मिक आयोजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए शामिल
डौण्डी लोहारा। ग्राम रेंगाडबरी के सांस्कृतिक कला मंच, बाजार चौक में रविवार 25 अक्टूबर 2026 को गायत्री परिवार के तत्वावधान में एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और गायत्री मंत्र की आहुतियों के बीच श्रद्धालुओं ने यज्ञ में शामिल होकर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और सर्वकल्याण की कामना की।
महायज्ञ के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से यज्ञ में आहुति अर्पित की। आयोजन को लेकर सांस्कृतिक कला मंच को आकर्षक रूप से सजाया गया था।
आहुति के साथ लिया सुख-शांति और कल्याण का संकल्प
गायत्री परिवार के तत्वावधान में आयोजित इस महायज्ञ में क्षेत्र के ग्रामीणों, श्रद्धालुओं और माताओं-बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजकों ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान का उद्देश्य समाज में सकारात्मक वातावरण, सुख-शांति और सभी के कल्याण की कामना करना है।
महायज्ञ में शामिल श्रद्धालुओं ने गायत्री मंत्र के साथ आहुति अर्पित कर आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की। आयोजन के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट: नेमन साहू, रेंगाडबरी


