गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर शांति, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश

Darshan Balod
0

 







बालोद। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय द्वारा 2 अक्टूबर को रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बालोद जिले के सभी विकासखंडों से लगभग 300 स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर और प्रभारी स्काउटर-गाइडर शामिल हुए। कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

हरी झंडी दिखाकर बालोद की टीम को किया रवाना

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सहभागिता के लिए बालोद जिले की टीम को जिला मुख्यालय से रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला संघ बालोद के जिला मुख्य आयुक्त राकेश यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, छत्तीसगढ़ लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष तोमन साहू, कृष्णकांत पवार, रवि पांडेय और जिला सचिव केएल गजेन्द्र सहित अन्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया।

इस दौरान एलटी कब मास्टर वाईपी गांगुली, संयुक्त सचिव मधुमाला कौशल, जिला संगठन आयुक्त नेमसिंह साहू एवं प्रेमलता चन्द्राकर, विकासखंड सचिव मिलन सिन्हा, चंद्रशेखर दिल्लीवार, मनीराम साहू, तनुजा बंजारे, लिली पुष्पा इक्का, आरडी साहू, रितु पिस्दा, खिलेंद्र साहू, हेमीन कौशिक, नोम साहू, हीरमन चोरके, हिमा देवहारी, रोहित देशमुख, भागवत साहू, खिलेश्वर गंजीर, हेमंत साहू, अजय ठाकुर, मकसूदन यादव, लुकेश्वर साहू और तेजेन्द्र साहू सहित सक्रिय स्काउटर-गाइडर एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विविधता में एकता का दिया संदेश

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूली शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि सर्वधर्म प्रार्थना सभा की भावना हमें याद दिलाती है कि विविधताएं हमारी शक्ति हैं। धर्म, भाषा और परंपराओं की विविधता के बीच परस्पर सम्मान, सद्भाव और भाईचारा ही राष्ट्र की एकता को मजबूत बनाते हैं।

सभा में उपस्थित प्रतिभागियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को अपने जीवन एवं सार्वजनिक दायित्वों में अपनाने तथा समाज में शांति, प्रेम, सद्भाव और एकता के मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक मोतीलाल साहू, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा, भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, सीएसआईडीसी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, खाद्य आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, केशशिल्प बोर्ड के अध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास, औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष अजय शुक्ला, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा और राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा सहित विभिन्न जिलों के प्रतिभागी मौजूद रहे।

राज्य स्तरीय आयोजन में बालोद जिले के लगभग 300 स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर एवं प्रभारी स्काउटर-गाइडर की सहभागिता पर जिला संघ बालोद के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top