जितेंद्र कुमार ठाकुर को मिला राज्य स्तरीय शिक्षक रत्न सम्मान

Darshan Balod
0

 



बालोद। शिक्षा एवं अंग्रेजी भाषा के विकास के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य, नवाचार, कंप्यूटर शिक्षा को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुदूर वनांचल स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटागांव के व्याख्याता जितेंद्र कुमार ठाकुर को राज्य स्तरीय ‘शिक्षक रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान समारोह लालबहादुर नगर, राजनांदगांव में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री एम.डी. ठाकुर, उपाध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति आयोग, छत्तीसगढ़ शासन उपस्थित रहे। इंग्लिश लैंग्वेज टीचर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों, नवाचारों तथा विद्यार्थियों के विकास में योगदान को देखते हुए जितेंद्र कुमार ठाकुर को यह सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मान प्राप्त होने के बाद विद्यालय परिवार एवं ग्राम पंचायत कोटागांव की ओर से भी व्याख्याता जितेंद्र कुमार ठाकुर का उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री वाई.के. धगट एवं विद्यालय परिवार तथा ग्राम पंचायत कोटागांव की सरपंच श्रीमती अर्चना मरकाम एवं पंचगण ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों ने कहा कि वनांचल क्षेत्र में रहते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नवाचार करना और विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ना अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणादायी है। ‘शिक्षक रत्न सम्मान’ मिलने से विद्यालय एवं ग्राम कोटागांव में हर्ष का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top