नारी शक्ति, आत्मविश्वास और संस्कार का संदेश देगा ‘तेजस्विनी’ युवती सम्मेलन शुरू

Darshan Balod
0

 



बालोद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला बालोद द्वारा युवतियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, आत्मरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला स्तरीय ‘तेजस्विनी – राजमाता बहादुर कलारिन युवती सम्मेलन’ का आयोजन 4 अक्टूबर 2026, रविवार को किया जाएगा।

सम्मेलन का आयोजन सुबह 10:30 बजे C-Mart, कचहरी चौक के पास, बालोद में हो रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. वर्णिका शर्मा उपस्थित रहेंगी।

आयोजकों के अनुसार सम्मेलन का उद्देश्य युवतियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा, शिक्षा, व्यक्तित्व विकास और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के माध्यम से युवतियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा अपने जीवन में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

सम्मेलन में महिला विमर्श संवाद, आत्मरक्षा संबंधी मार्गदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों के माध्यम से युवतियों को सामाजिक विषयों पर संवाद करने, अपनी क्षमताओं को पहचानने तथा आत्मरक्षा के प्रति जागरूक होने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में शामिल होने वाली युवतियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला बालोद ने जिले की अधिक से अधिक युवतियों से सम्मेलन में सहभागी बनने का आह्वान किया है। परिषद का कहना है कि आत्मविश्वासी एवं जागरूक युवतियां समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं और युवतियों का सशक्तिकरण सशक्त समाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

आयोजक — अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जिला बालोद।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top