इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शक्ति स्थल पहुंचीं विधायक संगीता सिन्हा, दी श्रद्धांजलि

Madhu Sahu Desk Incharge
0

 





पूर्व प्रधानमंत्री के साहस, नेतृत्व और देशसेवा को किया याद, कहा—आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा उनका जीवन

नई दिल्ली। देश की पूर्व प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ की विधायक एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने नई दिल्ली स्थित उनके समाधि स्थल शक्ति स्थल पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर विधायक संगीता सिन्हा ने इंदिरा गांधी के साहस, नेतृत्व क्षमता, त्याग और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी का संघर्षपूर्ण जीवन, उनके विचार और देशसेवा के प्रति समर्पण सदैव देशवासियों तथा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर इंदिरा गांधी के विचारों और देश के प्रति उनके समर्पण को याद किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top