सेवा ही संकल्प अभियान के तहत छात्राओं ने लिया स्वच्छता का संकल्प

Darshan Balod
0

 




भक्त माता कर्मा शासकीय कन्या महाविद्यालय में परिसर को स्वच्छ और हरित बनाने पर जोर

बालोद। भक्त माता कर्मा शासकीय कन्या महाविद्यालय बालोद में 1 अक्टूबर 2026 को सेवा ही संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘स्वच्छता ही संकल्प’ शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी प्राचार्य सुश्री कलेन्द्री रावटे के मार्गदर्शन में हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाए रखना तथा छात्राओं में सामुदायिक दायित्व की भावना विकसित करना था।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। साथ ही स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और संस्थान में साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर प्रो. संतोष कुमार राना, प्रो. धीवराज कुमार भोयर, डॉ. अमित कुमार सिंह, डॉ. दीपाली, डॉ. श्रेष्ठा शुक्ला, श्री विनोद कुमार साहू, सुश्री जिज्ञासा पटेल, सुश्री वर्षा साहू सहित महाविद्यालय के कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top