4 से 7 अक्टूबर तक सारंगढ़ में होगी 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता
बालोद। 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत शासकीय आदर्श कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, बालोद की छात्रा कामिनी कोवाची का अंडर-17 बालिका क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। प्रतियोगिता का आयोजन 4 से 7 अक्टूबर तक सारंगढ़ में किया जाएगा।
कामिनी के चयन पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती हेमलता गंगबेर ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। व्यायाम शिक्षक श्री सूर्यकान्त सिन्हा ने कामिनी की मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास की सराहना की।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शाला विकास समिति ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए कामिनी को शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार को उम्मीद है कि कामिनी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन करेंगी।

