सेवा संकल्प अभियान में खेरथा बाजार की यामिनी प्रथम, मधु ने हासिल किया द्वितीय स्थान

Darshan Balod
0

 



विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन, दोनों छात्राओं का जिला स्तर के लिए चयन

डौंडीलोहारा, 1 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय बालक हायर सेकेंडरी स्कूल, डौंडीलोहारा में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों से 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

चित्रकला प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेरथा बाजार की कक्षा 12वीं वाणिज्य की छात्रा यामिनी निषाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में इसी विद्यालय की कक्षा 12वीं वाणिज्य की छात्रा मधु ने द्वितीय स्थान हासिल किया। दोनों छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन बालोद में किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत डौंडीलोहारा के अध्यक्ष लाल निवेन्द्र रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत उपाध्यक्ष, एल्डरमैन तथा शाला विकास समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की। उक्त जानकारी प्रभारी शिक्षक एवं व्याख्याता मोहम्मद आसिफ ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top