कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन, सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का लिया संदेश

Darshan Balod
0

 



अर्जुंदा। विधायक कार्यालय अर्जुंदा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा के अध्यक्ष जीवन बंदे के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा के अध्यक्ष जीवन बंदे ने महात्मा गांधी के जीवन, उनके सत्य, अहिंसा और सादगी के सिद्धांतों तथा देश की स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष को याद किया। उन्होंने कहा कि गांधीजी का जीवन सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने तथा समाज में प्रेम, भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, देशसेवा और कर्तव्यनिष्ठा को भी स्मरण किया। उन्होंने कहा कि गांधीजी और शास्त्रीजी जैसे महापुरुषों के आदर्श सदैव समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।

बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के उपाध्यक्ष हरीश चंद्राकर, जनपद सदस्य ललिता भुआर्य, जैताराम ठाकुर, पार्षद राजू देवांगन, नगर कांग्रेस अर्जुंदा अध्यक्ष राजू पारख, जोन प्रभारी योगेश साहू, कोजम दास टंडन, हरिशंकर साहू, टेमन देशमुख, दिग्विजय ठेठवार, शिवेंद्र देशमुख, सागर साहू, विनय कुमार साहू, महेंद्र रवि, सितेंद्र चंद्राकर, दीपेंद्र सेन, पूर्णानंद चौधरी, एमआर साहू, विनोद कुमार साहू, अजय निर्मलकर, भोलेश्वर प्रसाद देशमुख, दिलीप देशलहरा, सुनील कुमार साहू, विजय कुमार साहू, मनोज कुमार निषाद, योगेश्वर दास मानिकपुरी, राधेश्याम बढ़ाई, खिलानंद पटेल, भानु प्रताप पिपरिया, टूमन सिंह देशमुख, चित्रांश, मनीष टंडन, योगेश कुमार देशलहरा, प्रमोद कुमार, डालेश्वर देशमुख और भेषज साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top