हिंदू सेना की नई टीम में दामिनी साहू को जिला महामंत्री, मनजीत कौर बनीं उपाध्यक्ष

Darshan Balod
0



 


किरण सिन्हा को संगठन संरक्षक की जिम्मेदारी, गोलू जायसवाल को दल्ली राजहरा नगर उपाध्यक्ष का दायित्व; नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

दल्ली राजहरा। हिंदू सेना संगठन ने बालोद जिला इकाई का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा एवं प्रदेश महामंत्री निलेश श्रीवास्तव की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष नंदा पसीने ने नई नियुक्तियों की घोषणा की।

नई जिम्मेदारियों के तहत दामिनी साहू को जिला महामंत्री, मनजीत कौर को जिला उपाध्यक्ष तथा गोलू जायसवाल को दल्ली राजहरा नगर उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं संगठन को मार्गदर्शन एवं मजबूती प्रदान करने के लिए किरण सिन्हा को संगठन संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शिव संस्कार धाम मंदिर में हुआ नियुक्ति कार्यक्रम

नियुक्ति कार्यक्रम शिव संस्कार धाम मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों की औपचारिक घोषणा की गई। संगठन संरक्षक आशा सिंह एवं जिला अध्यक्ष नंदा पसीने ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को भगवा गमछा पहनाकर और तिलक लगाकर संगठन की जिम्मेदारी सौंपी।

संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने हिंदू समाज के हितों एवं संगठन के उद्देश्यों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने की बात कही।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री निलेश श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष नंदा पसीने, एल्डरमैन महेंद्र पिपरे, संगठन संरक्षक आशा सिंह, शिव संस्कार धाम संरक्षक हेमशंकर साहू, नगर अध्यक्ष शंकर साहू, महामंत्री पुष्पा साडिल्य सहित हिंदू सेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top