प्रांतीय संस्कृति महोत्सव में जगन्नाथपुर की छात्राओं ने बढ़ाया मान, हर्षिता तृतीय और नव्या पटेल द्वितीय स्थान पर

Darshan Balod
0

 




जगन्नाथपुर/बालोद। विद्या भारती सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में विद्यालय सेंदरी, कोनी, बिलासपुर में आयोजित प्रांतीय संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर जगन्नाथपुर की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।

महोत्सव में आयोजित व्यक्तिगत गीत प्रतियोगिता में हर्षिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, वहीं एकल भजन प्रतियोगिता में नव्या पटेल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।



शिक्षिका माधुरी यादव( दर्शन बालोद की संपादक) के नेतृत्व में दोनों छात्राओं ने बिलासपुर पहुंचकर इस प्रांतीय स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया। छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, सुर और प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

इस सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ताराचंद साहू, सिद्धिविनायक शिक्षण समिति के अध्यक्ष सुभाष चंद हरदेल, सचिव खिलानंद गिलहरे सहित समिति के समस्त पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने दोनों छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने और अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित करती हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top