मां की महिमा और शक्ति अपरंपार, उनकी आराधना से जीवन में आती है सुख-शांति और समृद्धि

Darshan Balod
0

 






ओझागहन में नवरात्रि पर आयोजित जसगीत कार्यक्रम में जिला सरपंच संघ अध्यक्ष क्रांति भूषण साहू हुए शामिल

गुरुर। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम ओझागहन में जसगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष क्रांति भूषण साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा की महिमा और शक्ति का वर्णन करते हुए कहा कि मां की महिमा अपरंपार है। उनकी आराधना से मन को शांति और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

क्रांति भूषण साहू ने कहा कि नवरात्रि के नौ दिनों में श्रद्धालु जिस श्रद्धा और भक्ति भाव से मां की पूजा-अर्चना करते हैं, उसी भाव को केवल नौ दिनों तक सीमित नहीं रखना चाहिए। यदि पूरे वर्ष और जीवनभर मां के प्रति श्रद्धा बनाए रखते हुए उनके आदर्शों को अपनाया जाए, तो गांव-गांव में सुख, शांति और समृद्धि का वातावरण बना रह सकता है।

कार्यक्रम में स्थानीय सरपंच श्रीमती गंगा बालक साहू, गंगोरीपार की सरपंच श्रीमती प्रीतिलता लिलम साहू, पीकरीपार की सरपंच श्रीमती पंचशिला साहू, बोहारा की उपसरपंच श्रीमती दुलारी साहू, ओझागहन की दमयंतीन बाई साहू एवं पंच डिगेश्वरी नेताम, बघेली के सरपंच रामेश्वर तेलासी तथा भरदा कला के इंद्र कुमार धनकर सहित नवदुर्गा महोत्सव समिति के सभी सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

नवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने जसगीतों का आनंद लिया और मां दुर्गा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top