स्कूलों, अस्पतालों, बांधों और बिजली व्यवस्था पर विशेष निगरानी के निर्देश; रेस्क्यू टीम अलर्ट, किसानों को धान सुरक्षित रखने की सलाह
बालोद। संभावित चक्रवात, भारी बारिश और बाढ़ के खतरे को देखते हुए बालोद जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन की तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने और आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नागरिकों की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

