राजिम में हुआ छत्तीसगढ़ प्रांतीय संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह, बालोद राज से पांच पदाधिकारी प्रांतीय टीम में शामिल
बालोद। छत्तीसगढ़ प्रांतीय संगठन राजिम, ठेठवार (यादव) समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं पूरे प्रांत से मनोनीत कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 25 अक्टूबर 2026 को संगठन के मुख्यालय राजिम में संपन्न हुआ। समारोह में बालोद राज के पदाधिकारियों को भी प्रांतीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलीं। खास बात यह रही कि बालोद जिला को पहली बार छत्तीसगढ़ प्रदेश यादव समाज में प्रांतीय उपाध्यक्ष का पद मिला है।
ताम्रध्वज यादव बने प्रांतीय उपाध्यक्ष
नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष संतोष यादव, महासचिव समालिया यादव एवं कोषाध्यक्ष रमन यादव के नेतृत्व वाली प्रांतीय टीम में बालोद राज के अध्यक्ष ताम्रध्वज यादव को प्रांतीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। समाज के महासचिव एलेंद्र यादव को प्रांतीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा नंदकिशोर यादव को आर्थिक न्याय प्रकोष्ठ एवं सामाजिक नियमावली प्रकोष्ठ, पवन यादव को संगठन मंत्री तथा हेमंत यादव को प्रचार मंत्री बनाया गया है। इस तरह बालोद राज से पांच पदाधिकारियों को प्रांतीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं।
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दिलाई शपथ
राजिम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री, ग्रामोद्योग एवं विधि एवं विधायी कार्य विभाग के मंत्री गजेंद्र यादव रहे। उन्होंने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव ने की। वहीं चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बालोद राज में खुशी, पदाधिकारियों को मिल रही बधाइयां
प्रांतीय संगठन में बालोद राज के पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर समाज के लोगों में खुशी का माहौल है। समाजजनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारियों के माध्यम से समाज को प्रदेश स्तर पर और मजबूती मिलेगी।
बधाई देने वालों में संतोष यदु, समालिया यादव, रमन यादव, संजय यदु, मनोज यादव, दुलार यादव, मनीराम यादव, एलेंद्र यादव, नंदकिशोर यादव, पवन यादव, छगन यादव, बलदेव यादव, हेमंत यादव, नरेंद्र यादव, जयप्रकाश यादव, केशव यादव, उत्तम यादव, घनश्याम यादव, ओमप्रकाश यादव, देवेंद्र यादव, महिपाल यादव, सचिन यादव, महेश यादव, सिद्धेश्वर यादव, राजेंद्र यादव, नेमलाल यादव, बंशी यादव, संचित यादव, दिलवर यादव, रामस्वरूप यादव, बालमुकुंद यादव, जनक यादव सहित समाज के अनेक लोग शामिल हैं।
समाजजनों ने कहा कि बालोद राज के पदाधिकारियों को प्रांतीय संगठन में मिली जिम्मेदारियां पूरे जिले और समाज के लिए गौरव की बात हैं। इससे संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
उक्त जानकारी बलदेव यादव एवं जेपी यादव ने दी।


