डौंडीलोहारा। विकासखंड डौंडीलोहारा के ग्राम भीमाटोला में एक दिवसीय रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि दिनेश गुप्ता (भंवरमरा) एवं ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती गोमती नायक ने किया।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पूर्व जनपद सदस्य डौंडीलोहारा हेमकुमार रावटे, मां भगवती फ्यूल्स रेंगाडबरी के बबलू साहू तथा ग्राम पंचायत भीमाटोला के पूर्व सरपंच ललित साहू उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की।
इस अवसर पर जागेश्वर भैंसारे, अंकुश कुंजाम, अतिश साहू, एवन भारद्वाज, जगदीश नायक, पंच खिलेन्द्र, मोखन सलामे, कबड्डी टीम के अध्यक्ष पवन चुरेंद्र सहित उनकी पूरी टीम एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
आयोजकों ने बताया कि यह एक दिवसीय रात्रिकालीन प्रतियोगिता है, जिसमें क्षेत्र की कई टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के आयोजन से ग्रामीण खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा।

