साजा और देवरी (ख) में गुण्डरदेही पुलिस की कार्रवाई, चार अलग-अलग प्रकरणों में ताश की 52 पत्ती के चार सेट भी बरामद
बालोद। जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुण्डरदेही पुलिस ने ग्राम साजा और देवरी (ख) में एक ही दिन चार अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से कुल 6,800 रुपये नकद तथा ताश की 52 पत्ती के चार सेट जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत चार अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
मुखबिर की सूचना पर दो गांवों में छापेमारी
पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी गुण्डरदेही श्रुति सिंह के पर्यवेक्षण में जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में 3 नवंबर 2026 को थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम देहात भ्रमण पर निकली थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम साजा स्थित शीतला मंदिर तालाब के पास और ग्राम देवरी (ख) में श्मशान घाट की कच्ची सड़क पर बिजली खंभे के नीचे कुछ लोग 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दोनों गांवों में अलग-अलग दबिश दी। इस दौरान चार पृथक प्रकरणों में कुल 13 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा गया।
साजा में दो प्रकरणों में छह आरोपी गिरफ्तार
प्रकरण क्रमांक 1: ग्राम साजा स्थित शीतला मंदिर तालाब के पास से राजेन्द्र कुमार साहू उम्र (45), पिता विश्वनाथ साहू; सीताराम धीवर उम्र (45), पिता लीलाराम धीवर और सियारामउम्र (38), पिता रामचंद धीवर को गिरफ्तार किया गया। तीनों ग्राम साजा के निवासी हैं। इनके कब्जे से 1,300 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त की गई।
प्रकरण क्रमांक 2: इसी स्थान पर कार्रवाई के दौरान धनंजय ठाकुर उम्र , पिता नंदूलाल ठाकुर (24) उम्र ; राहुल उम्र (22), पिता झम्मर सिंह ठाकुर और मिलन ठाकुर उम्र (35), पिता अंगार सिंह ठाकुर को पकड़ा गया। तीनों ग्राम साजा के निवासी हैं। इनके पास से 1,100 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश बरामद की गई।
देवरी (ख) में सात जुआरी पुलिस के हत्थे चढ़े
प्रकरण क्रमांक 3: ग्राम देवरी (ख) में श्मशान घाट की कच्ची सड़क पर दबिश देकर साहिल कुमाऱ उम्र (22), पिता देवेंद्र राय; भोजराज निषाद उम्र (26), पिता तामेश्वर निषाद; केवल चंद निषाद उम्र (40), पिता जगदीश निषाद और राहुल बांधे उम्र (20), पिता हरिशंकर को गिरफ्तार किया गया। सभी ग्राम देवरी (ख) के निवासी हैं। इनके कब्जे से 2,200 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त की गई।
प्रकरण क्रमांक 4: इसी क्षेत्र में दूसरी कार्रवाई के दौरान खुबचंद साहू (22), पिता केशवराम साहू; महेश कुमार (24), पिता हिरामन धृतलहरे और संतोष गायकवाड़ (29), पिता देवेंद्र गायकवाड़ को पकड़ा गया। तीनों ग्राम देवरी (ख) के निवासी हैं। इनके पास से 2,200 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश बरामद की गई।
चार प्रकरणों में 6,800 रुपये और ताश के चार सेट जब्त
पुलिस के अनुसार, पहले प्रकरण में 1,300 रुपये, दूसरे में 1,100 रुपये, तीसरे में 2,200 रुपये और चौथे प्रकरण में 2,200 रुपये नकद जब्त किए गए। इस तरह कुल 6,800 रुपये नकद और ताश की 52 पत्ती के चार सेट जब्त किए गए हैं।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में की गई। इसमें प्रधान आरक्षक धनेंश्वर कुमार कंवर, प्रधान आरक्षक जगवंत जांगड़े तथा आरक्षक क्रमांक 272, 328 और 166 की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

