बालोद में जुए के दो ठिकानों पर सनौद पुलिस की दबिश! 8 आरोपी गिरफ्तार, 4,940 रुपये नकद और ताश की गड्डियां जब्त

Madhu Sahu Desk Incharge
0







कोसागोंदी के बड़े तालाब और सनौद के पुराने श्मशान घाट के पास चल रहा था जुए का खेल; दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने की कार्रवाई, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज।


बालोद। जिले में अवैध जुआ और असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना सनौद पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर जुआ खेलते हुए कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 4,940 रुपये नगद और ताश की 52-52 पत्तियां जब्त की हैं। दोनों मामलों में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।


पहली कार्रवाई: कोसागोंदी के बड़े तालाब के पास पकड़े गए 5 आरोपी


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 2 नवंबर 2026 की रात मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कोसागोंदी में बड़े तालाब के पास सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग ताश के 52 पत्तों से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।


सूचना पर थाना सनौद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे पांच व्यक्तियों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से 3,290 रुपये नगद और ताश की 52 पत्तियां बरामद की गईं।


इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं—

* अमित कुमार साहू पिता चंदुलाल साहू, उम्र 26 वर्ष, निवासी कोसागोंदी।

* नीलकंठ ठाकुर पिता बलमुकुंड ठाकुर, उम्र 26 वर्ष, निवासी कोसागोंदी।

* रोमलाल साहू पिता ईश्वर साहू, उम्र 22 वर्ष, निवासी कोसागोंदी।

* नीरज कुमार ध्रुव पिता देवानंद, उम्र 29 वर्ष |

* सुरेंद्र कुमार ध्रुव पिता चैनसिंह, उम्र 49 वर्ष, निवासी ग्राम कोसागोंदी।


दूसरी कार्रवाई: सनौद के पुराने श्मशान घाट के पास चल रहा था जुआ


दूसरे मामले में मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सनौद के पुराने श्मशान घाट के पास सार्वजनिक स्थान पर कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।


सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे तीन व्यक्तियों को पकड़ लिया। पुलिस ने उनके पास से 1,620 रुपये नगद और ताश की 52 पत्तियां जब्त कीं।


इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई—

* धनंजय निषाद पिता भावसिंह निषाद, उम्र 29 वर्ष, निवासी सनौद।

* वरुण कुमार पिता स्वर्गीय दयाराम साहू, उम्र 29 वर्ष, निवासी सनौद।

* अरुण साहू पिता पुराणिक साहू, उम्र 36 वर्ष, निवासी सनौद।

एसपी के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बालोद श्री किरण गंगाराम चव्हाण के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकांत गवर्ना के निर्देशन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती माया शर्मा के पर्यवेक्षण में की गई। थाना प्रभारी सनौद निरीक्षक सोनसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों मामलों में कार्रवाई की।

अवैध जुआ-सट्टा से दूर रहने की अपील

सनौद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों से दूर रहें। ऐसी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।



Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top