जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी, सनौद पुलिस ने की घेराबंदी; नकदी और ताश के पत्तों के साथ गिरफ्तारी

Madhu Sahu Desk Incharge
0






अरमरीकला के जोगी डबरी के पास चल रहा था रुपये-पैसों का दांव, पुलिस ने  पहुंचकर की घेराबंदी 1,560 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश की जब्त |


बालोद, 6 नवंबर। जिले में अवैध जुआ और असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध बालोद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना सनौद पुलिस ने ग्राम अरमरीकला के भाटापारा स्थित जोगी डबरी के पास सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने मौके से नगदी रकम 1,560 रुपये और 52 पत्ती ताश बरामद की।


पुलिस अधीक्षक बालोद श्री किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकांत गवर्ना के मार्गदर्शन में अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी सनौद निरीक्षक सोनसिंह एवं उप निरीक्षक दिलीप साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।


पुलिस के अनुसार, 5 नवंबर 2026 की रात्रि मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम अरमरीकला के भाटापारा स्थित जोगी डबरी के पास कुछ व्यक्ति 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे व्यक्तियों को पकड़ा। उनके कब्जे एवं पास से 1,560 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश बरामद की गई।


इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार


पुलिस ने इस मामले में तोरण साहू (50 वर्ष), पिता लछन साहू, पूनम चंद साहू (25 वर्ष), पिता चुन्नीलाल साहू तथा देव उर्फ ढालेंद्र निषाद, पिता राजू निषाद और रवि शंकर साहू, पिता जयपाल साहू, सभी निवासी ग्राम अरमरीकला, थाना सनौद को गिरफ्तार किया।


आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।


बालोद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों से दूर रहें तथा ऐसी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।


Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top