वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर युवाओं ने रखे बेबाक विचार, युवा संसद में मेधा साहू ने मारी बाजी

Madhu Sahu Desk Incharge
0

 





गुण्डरदेही में विकसित भारत युवा संवाद एवं युवा संसद का आयोजन, पुष्पराज रहे दूसरे और लेखराज सिन्हा तीसरे स्थान पर; विजेताओं को राज्य स्तरीय मंच पर मिलेगा मौका गुण्डरदेही (बालोद)। लोकतंत्र की मजबूती और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को सामुदायिक भवन गुण्डरदेही में विकसित भारत युवा संवाद एवं विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया गया। इस दौरान ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ विषय पर युवाओं ने अपने विचार और तर्क प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में मेधा साहू ने प्रथम स्थान हासिल कर बाजी मारी, जबकि पुष्पराज द्वितीय और लेखराज सिन्हा तृतीय स्थान पर रहे।


युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के ‘मेरा युवा भारत’ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), जिला बालोद के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक समझ, नेतृत्व क्षमता, तार्किक चिंतन और संसदीय परंपराओं के प्रति जागरूकता विकसित करना था।


 ‘एक देश, एक चुनाव’ पर युवाओं ने रखे तर्क और विचार कार्यक्रम में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ की प्रक्रिया को लेकर युवाओं के साथ विस्तृत संवाद किया गया। वक्ताओं ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में युवाओं की सक्रिय भागीदारी और जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं युवा संसद की मुख्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने एक देश, एक चुनाव विषय के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रभावशाली भाषणों के माध्यम से रखे। इस दौरान उनकी तार्किक क्षमता, वक्तृत्व कौशल और लोकतांत्रिक दृष्टिकोण देखने को मिला।






पद्मश्री शमशाद बेगम सहित जनप्रतिनिधि हुए शामिल  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री शमशाद बेगम उपस्थित रहीं। विशेष अतिथि के रूप में जनपद पंचायत गुण्डरदेही के अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर शामिल हुए। विशिष्ट अतिथियों में नगर पंचायत गुण्डरदेही के अध्यक्ष प्रमोद जैन, उपाध्यक्ष विजय सोनकर, भाजपा युवा मोर्चा जिला बालोद अध्यक्ष गुलशन साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ठाकुर राम चंद्राकर, भाजपा मंडल ओटेबंद अध्यक्ष कुलदीप साहू, भाजपा युवा मोर्चा मंडल गुण्डरदेही अध्यक्ष नीतीश सोनकर, जिला युवा अधिकारी माया भारत दुर्ग के क्षितिज गुप्ता तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की जिला संगठक डॉ. लीना साहू शामिल रहीं।


इसके अलावा कार्यक्रम अधिकारी घनश्याम साहू, डॉ. जीएस देवांगन और संजय शुक्ला भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ. सुरेश साहू, डॉ. आशाराम दिल्लीवार, डॉ. किशोर टंडन एवं कोमल कुल्हड़े ने निभाई राज्य स्तरीय मंच पर विचार रखने का मिलेगा अवसर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मेधा साहू, द्वितीय स्थान पर रहे पुष्पराज और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले लेखराज सिन्हा को आगामी चरण में राज्य स्तरीय मंच पर अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।


कार्यक्रम के सफल आयोजन में वरिष्ठ स्वयंसेवक रोशन साहू, टेकराम पटेल, ढालसिंग साहू, माया भारत के कार्यालय सहायक हर्षित, किशोर, इंद्राणी सेना, खुशी, यमनी साहू एवं पुष्पराज साहू का विशेष सहयोग रहा।


इस आयोजन ने युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय कार्यप्रणाली और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका समझने के साथ विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया।


Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top