डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन से अपूरणीय क्षति, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Madhu Sahu Desk Incharge
0

 




भेंड्रा पहुंचकर दिवंगत विधायक के छायाचित्र पर किया पुष्प अर्पित, शिक्षा मंत्री, सांसद, विधायक सहित जनप्रतिनिधियों ने शोकाकुल परिजनों को बंधाया ढांढस

बालोद। दिवंगत विधायक स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बुधवार को उनके गृह ग्राम भेंड्रा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत विधायक के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

उप मुख्यमंत्री सहित कई जनप्रतिनिधियों ने किया नमन

श्रद्धांजलि सभा में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, सांसद विजय बघेल, विधायक ललित चंद्राकर, सतनामी समाज की गुरु दीदी प्रियंका, पूर्व विधायक सांवलाराम डाहरे और कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

जनसेवा और सरल व्यवहार को किया याद

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन समाज और जनजीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान, जनसेवा के प्रति समर्पण और आम लोगों से आत्मीय जुड़ाव को हमेशा याद किया जाएगा। उनका स्नेह, सरल व्यवहार और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता लोगों के हृदय में सदैव बनी रहेगी।

शोकाकुल परिवार के प्रति जताई संवेदना

श्रद्धांजलि देने पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इस कठिन समय में परिवार को संबल प्रदान करने के साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति देने की कामना की।




जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, नगर पालिका दल्लीराजहरा के अध्यक्ष तोरन लाल साहू, नगर पंचायत गुण्डरदेही के अध्यक्ष प्रमोद जैन, पूर्व विधायक विरेन्द्र साहू, पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील कुमार चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य एवं हरिवंश सिंह मिरी तथा एसडीएम टंकेश्वर प्रसाद साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top