लोक कलाकार कल्याण संघ के प्रतिनिधिमंडल ने निवास पहुंचकर दी शुभकामनाएं, साहित्यकार देशमुख ज़ी ने कलाकारों को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया |
बालोद, 6 नवंबर। संत रविदास सामाजिक समरसता, साहित्य एवं काव्य के क्षेत्र में राज्य अलंकरण से सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार श्री जगदीश देशमुख ji को बधाई एवं शुभकामनाएं देने लोक कलाकार कल्याण संघ जिला बालोद छत्तीसगढ़ के कलाकार उनके निज निवास पहुंचे।
शुक्रवार को आयोजित इस सौजन्य भेंट के दौरान लोक कलाकार कल्याण संघ के श्री द्वारिका प्रसाद कश्यप, श्री संतराम आसनिक, श्री खुमेशदास मानिकपुरी तथा छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोकगायक, गीतकार एवं संगीतकार श्री विष्णु कोठारी उपस्थित रहे। इनके साथ मीत एवं फिरतुटोला, जिला बालोद के लोक कलाकार भी शामिल हुए।
वरिष्ठ साहित्यकार श्री जगदीश देशमुख जी को राज्य अलंकरण से सम्मानित किए जाने पर कलाकारों एवं साहित्यकारों में हर्ष का माहौल है। कलाकारों ने इस सम्मान को साहित्य और कला जगत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर श्री जगदीश देशमुख जी ने सभी कलाकारों एवं साहित्यकारों का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने कलाकारों को निरंतर प्रयास करते रहने और अपने कला एवं साहित्य के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सभी को धनतेरस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।
