गुरुर में होगा 151 कुंडीय विराट गायत्री महायज्ञ

Darshan Balod
0

 



11 से 14 दिसंबर 2027 तक राष्ट्रीय शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ, तैयारियों को लेकर हुई बैठक

गुरुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में बालोद जिला स्तरीय 151 कुंडीय विराट “राष्ट्रीय शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ” के आयोजन को शांतिकुंज हरिद्वार से स्वीकृति मिल गई है। यह विराट आयोजन 11 से 14 दिसंबर 2027 तक गायत्री शक्तिपीठ गुरुर में आयोजित किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर गायत्री शक्तिपीठ गुरुर में ब्लॉक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई।

गोष्ठी में विभिन्न हीरक मंडलों, प्रज्ञा मंडलों एवं गायत्री शक्तिपीठ गुरुर के ब्लॉक प्रभारियों सहित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। बैठक में महायज्ञ को सफल एवं भव्य बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियों और जनसंपर्क अभियान की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

गांव-गांव होगा जनसंपर्क, घर-घर पहुंचाया जाएगा गायत्री परिवार का संदेश

गायत्री शक्तिपीठ गुरुर के संयोजक धनसिंह गंजीर ने कहा कि यह आयोजन सभी के लिए सौभाग्य का अवसर है। उन्होंने कहा कि महायज्ञ को लेकर गांव-गांव एवं घर-घर जनसंपर्क किया जाएगा तथा गुरुदेव, माताजी एवं गायत्री माता के संदेश को प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है।

उन्होंने बताया कि आयोजन के प्रचार-प्रसार के लिए प्रत्येक प्रज्ञा मंडल में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजित किए जाएंगे। इसके माध्यम से लोगों को महायज्ञ से जोड़ने के साथ आध्यात्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।

108 साधक कर रहे सवा लाख गायत्री मंत्र जप अनुष्ठान

गुरुर ब्लॉक के सहसंयोजक डॉ. गोपाल साहू ने बताया कि माता जी की जन्म शताब्दी के पावन अवसर पर महायज्ञ की सफलता एवं जनकल्याण की भावना से गुरु पूर्णिमा से 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री मंत्र जप अनुष्ठान चलाया जा रहा है। इसमें गुरुर ब्लॉक के लगभग 108 साधक सहभागी बनकर अनुष्ठान कर रहे हैं।

54 स्थानों पर संचालित होंगी बाल संस्कार शालाएं

बाल संस्कार शाला के ब्लॉक प्रभारी द्वारिकानाथ ठाकुर ने बताया कि गुरुर ब्लॉक में 54 स्थानों पर बाल संस्कार शालाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने बच्चों में संस्कार निर्माण के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के लिए भी लोगों को प्रेरित करने की बात कही।

गोष्ठी में वरिष्ठ कार्यकर्ता धनसिंह गंजीर, डॉ. गोपाल साहू, रोहित साहू, डॉ. डी.एल. गंजीर, यादव कुमार साहू, बी.आर. सोनवानी, द्वारिकानाथ ठाकुर, यशवंत साहू, वेदप्रकाश साहू, झाम्मन साहू, डॉ. हरिकृष्ण गंजीर, चिंताराम साहू, चंद्रप्रकाश गंजीर, अदनाथ हिरवानी, बहूर साहू, शोभित साहू, बोधन साहू, श्रीमती अनुसुईया साहू (ब्लॉक महिला संयोजिका), ऊषा गंजीर, रेणुका गंजीर सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ परिजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की जानकारी ब्लॉक मीडिया प्रभारी डॉ. हरिकृष्ण गंजीर ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top