भोथली में 5.30 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन

Darshan Balod
0

 



नाली, पानी टंकी और बालिका शौचालय निर्माण से ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

गुरुर। जनपद पंचायत गुरुर क्षेत्र क्रमांक 05 के अंतर्गत ग्राम पंचायत भोथली में जनपद निधि एवं 15वें वित्त की राशि से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन जनपद पंचायत गुरुर की संचार, संकर्म एवं निर्माण समिति के सभापति डॉ. हरिकृष्ण गंजीर सहित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया।

ग्राम पंचायत भोथली में वार्ड क्रमांक 11 एवं 12 में पक्की नाली निर्माण के लिए 1 लाख 20 हजार रुपए, सरस्वती शिशु मंदिर भोथली के पास सिंटेक्स पानी टंकी निर्माण के लिए 60 हजार रुपए तथा प्राथमिक शाला भोथली में बालिका शौचालय निर्माण के लिए 4 लाख 30 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इन सभी कार्यों का विधिवत भूमि पूजन किया गया।

विकास कार्यों से ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

भूमि पूजन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत भोथली की सरपंच श्रीमती चुन्नी साहू, उपसरपंच खिलेश्वर साहू, भाजपा शक्ति केंद्र भोथली के संयोजक जसवंत कुमार, सहसंयोजक डॉ. धीरपाल अठभैया, बूथ अध्यक्ष धनेश राम साहू, सेवाराम साहू एवं चंद्रहास अटभैया, पूर्व अध्यक्ष ग्राम विकास समिति सुकालू राम साहू, भरत साहू सहित पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जनपद पंचायत गुरुर के सभापति डॉ. हरिकृष्ण गंजीर ने कहा कि उन्होंने अपने जनपद क्षेत्र के सभी गांवों में विकास कार्य कराने का संकल्प लिया है। क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लगातार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी जनपद क्षेत्र के गांवों में आवश्यकतानुसार विकास कार्य कराए जाएंगे।

जेवरतला में भी होगा सीमेंटीकरण का भूमि पूजन

डॉ. गंजीर ने बताया कि ग्राम पंचायत जेवरतला में शीतला मंदिर के पास सीमेंटीकरण कार्य का भूमि पूजन सोमवार को किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में शोभाराम साहू, सेवाराम साहू, हेमंत साहू, आमीन कलिहारी, सुमन साहू, मनोरंजन साहू, कौशल्या साहू, ओमप्रकाश साहू, मनोज साहू, यशवंत साहू सहित ग्राम पंचायत भोथली के पंचगण, ग्राम विकास समिति के सदस्य एवं ग्राम के वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top