निजी चिकित्सक कल्याण संघ की बैठक में चिकित्सा सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन

Darshan Balod
0

 




जिला स्तरीय चिकित्सा सम्मेलन एवं सम्मान समारोह की तैयारी तेज, स्वास्थ्य मंत्री को मुख्य अतिथि बनाने रायपुर जाएगा प्रतिनिधिमंडल

गुरुर। निजी चिकित्सक कल्याण संघ जिला बालोद की जिला कार्यकारिणी की बैठक गायत्री शक्तिपीठ गुरुर में आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान आगामी जिला स्तरीय चिकित्सा सम्मेलन एवं सम्मान समारोह के आयोजन की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

जिला अध्यक्ष डॉ. गोपाल साहू ने सम्मेलन की तैयारियों की जानकारी लेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर पदाधिकारियों से चर्चा की। बैठक में सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री को आमंत्रित करने के लिए संघ के प्रतिनिधिमंडल द्वारा रायपुर जाकर उनसे मुलाकात करने का निर्णय लिया गया।

ब्लॉक स्तर पर होंगी बैठकें

बैठक में सभी ब्लॉकों में चिकित्सकों की बैठक आयोजित कर सम्मेलन की तैयारियों एवं कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराने का निर्णय लिया गया। जिला पदाधिकारी अलग-अलग ब्लॉकों में पहुंचकर चिकित्सकों से संवाद करेंगे। संघ ने जिले के सभी चिकित्सकों से अपने-अपने ब्लॉक की बैठकों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

रक्तदान, वृक्षारोपण और मरीजों की सेवा जारी रखने पर जोर

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हरिकृष्ण गंजीर ने संघ द्वारा संचालित सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संघ की ओर से समय-समय पर रक्तदान, वृक्षारोपण तथा अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण जैसे सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इन गतिविधियों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता है।

उन्होंने युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करने पर भी जोर दिया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी चिकित्सा सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में चिकित्सकों को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

संघ से जुड़ने के इच्छुक चिकित्सकों से अपने-अपने ब्लॉक अध्यक्ष से संपर्क करने की अपील की गई।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हरिकृष्ण गंजीर, जिला अध्यक्ष डॉ. गोपाल साहू, डॉ. बलराम साहू, डॉ. रोहित साहू, डॉ. लीलाराम बनपेला, डॉ. धर्मेंद्र कुमार साहू, डॉ. प्रकाश साहू, डॉ. हेमंत ग्वालेंद्र, डॉ. नारद राम साहू सहित सभी ब्लॉकों के उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top