भूपेश बघेल के जन्मदिन पर संगीता सिन्हा ने दी शुभकामनाएं

Darshan Balod
0



भिलाई स्थित निवास पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की

बालोद। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा तथा पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा ने भिलाई स्थित उनके निवास पहुंचकर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने भूपेश बघेल के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, प्रदेश प्रवक्ता नाहटा, प्रदेश प्रतिनिधि संजय चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष किशोर साहू, भूपेंद्र चंद्राकर, प्रमोद दुबे, हिमांशु लावत्रे सहित महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेस नेताओं ने भूपेश बघेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा और सभी ने उनके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top