जिला अस्पताल बालोद में उपचाररत युवती को रक्त की जरूरत पड़ने पर पूर्व सरपंचों ने निभाया मानवता का फर्ज
बालोद। ग्राम डूडेरा निवासी 22 वर्षीय हिना साहू, पिता नुतन साहू, अस्वस्थ होने के कारण जिला अस्पताल बालोद में उपचाररत हैं। उपचार के दौरान रक्त की आवश्यकता होने पर उनकी मदद के लिए पूर्व सरपंच संजय कुमार साहू, ग्राम कुरदी और छबिलाल कोर्राम, पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत डूडेरा आगे आए और रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।
बताया गया कि संजय कुमार साहू द्वारा 23वीं बार रक्तदान किया गया। वहीं छबिलाल कोर्राम ने भी जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदान कर अपना योगदान दिया।
रक्तदान के माध्यम से हिना के उपचार में मदद मिलने पर उनके पिता नुतन साहू ने दोनों रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
रक्तदान को महादान बताते हुए उन्होंने कहा कि जरूरत के समय किसी अनजान व्यक्ति के लिए रक्तदान करना मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। ऐसे प्रयास समाज में दूसरों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करते हैं।
“रक्तदान करें, जीवन बचाएं—आपका एक प्रयास किसी परिवार की उम्मीद बन सकता है।”


