बालोद। यादव ठेठवार उपमहासभा, बालोद द्वारा समाज की एकता, संगठन को मजबूत करने और सर्वमान्य एवं योग्य नेतृत्व के निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है। बैठक 30 अगस्त 2026, रविवार को प्रातः 11 बजे चावड़ी, चारामा में होगी।
बैठक में आगामी यादव ठेठवार समाज महासभा, राजिम के चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही समाज के संगठनात्मक विस्तार, एकता और नेतृत्व को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होगी।
उपमहासभा ने बालोद से संबद्ध सभी राजों के प्रतिनिधियों से बैठक में शामिल होने की अपील की है। इसके अलावा जो राज अभी उपमहासभा से संबद्ध नहीं हैं, लेकिन संगठन से जुड़ना चाहते हैं, उन्हें भी बैठक में आमंत्रित किया गया है।
आयोजकों ने कहा कि व्यक्ति और पद से ऊपर समाज तथा दायित्व को प्राथमिकता देते हुए योग्य, निष्पक्ष और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए सामूहिक रूप से आगे बढ़ना आवश्यक है।
बैठक के लिए ठेठवार उपमहासभा बालोद के अध्यक्ष श्री छगन यादव के आदेशानुसार एवं महासचिव नंदकिशोर यादव के निवेदन पर समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया गया है।
