गुण्डरदेही पुलिस की शराब तस्करी पर कार्रवाई, 32 पौव्वा देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Darshan Balod
0

 




चैनगंज के पास बाइक से शराब ले जाते पकड़ा गया आरोपी, ₹2,560 की शराब और मोटरसाइकिल जब्त

गुण्डरदेही/बालोद। अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुण्डरदेही पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 पौव्वा देशी प्लेन शराब, जिसकी कीमत ₹2,560 बताई गई है, बरामद की। शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार 24 अगस्त 2026 को थाना गुण्डरदेही को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 CX 5191 से अवैध रूप से शराब लेकर गुण्डरदेही से चैनगंज की ओर जा रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम चैनगंज के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की। मौके पर संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 32 पौव्वा देशी प्लेन शराब बरामद हुई।

आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

पुलिस ने आरोपी की पहचान दीपक साहू, पिता नरोत्तम साहू, निवासी कलंगपुर, थाना रनचिरई, जिला बालोद के रूप में की है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

ये सामान हुआ जब्त

  • 32 पौव्वा देशी प्लेन शराब — कीमत ₹2,560
  • 01 मोटरसाइकिल — क्रमांक CG 07 CX 5191

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चैहान के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकांत गवर्ना एवं एसडीओपी गुण्डरदेही श्री राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में की गई।

कार्रवाई में उपनिरीक्षक पी.आर. साहू, आरक्षक यशवंत देशमुख एवं आरक्षक पंकज तारम की विशेष भूमिका रही।

गुण्डरदेही पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रखने की बात कही गई है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top