मौके से ₹14,100 नकद और 52 पत्ती ताश बरामद, जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई
गुण्डरदेही/बालोद। अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुण्डरदेही पुलिस ने ग्राम देवरी (क) में बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 8 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे एवं फड़ से ₹14,100 नगद और 52 पत्ती ताश बरामद कर जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार 23 अगस्त 2026 को थाना गुण्डरदेही को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम देवरी (क) में कुछ लोग आम जगह पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर ‘काट पत्ती’ नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ लिया।
पुलिस ने मौके से नकदी एवं ताश की गड्डी बरामद कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की।
ये 8 जुआरी पकड़े गए
- योगेश्वर सिंह मंडावी, 44 वर्ष
- डोमेश्वर साहू, 34 वर्ष
- भेष कुमार चंद्रकार, 40 वर्ष
- सतीश देशमुख, 44 वर्ष
- घनश्याम चंद्राकर, 26 वर्ष
- गजेन्द्र कुमार, 43 वर्ष
- झमित साहू, 28 वर्ष
- भूपति कुमार कोसरे, 23 वर्ष
सभी आरोपी ग्राम देवरी (क), थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद के निवासी बताए गए हैं।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चैहान के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकांत गवर्ना एवं एसडीओपी गुण्डरदेही श्री राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण में की गई। कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी गुण्डरदेही निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय ने किया।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पुनउ राम साहू, आरक्षक यशवंत देशमुख, पंकज तारम, अमित शाह एवं संजय साहू की विशेष भूमिका रही।
पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

