सावन की हरियाली में खिला मरदेल का उत्सव, महिलाओं ने लोकपरंपरा के रंग में मनाया सावन मिलन

Darshan Balod
0

 




तीन वर्षों से लगातार हो रहा आयोजन, क्विज से लेकर कुर्सी दौड़ और सांस्कृतिक नृत्य तक महिलाओं ने दिखाया उत्साह

मरदेल/डौंडी। सावन माह की हरियाली, लोकपरंपरा और महिलाओं के आपसी मेल-मिलाप को समर्पित सावन मिलन समारोह वनांचल क्षेत्र मरदेल में शिक्षिका मोना रावत के नेतृत्व में उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने हरी साड़ियों, हरी चूड़ियों और पारंपरिक श्रृंगार के साथ सहभागिता कर सावन की खुशियां साझा कीं। आदिवासी अंचल में आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति और पारंपरिक रीति-रिवाजों की सुंदर झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य श्री तुलेश्वर हिचामी तथा विशेष अतिथि अंजुम बानो मेमन, विकासखंड परियोजना प्रबंधक, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान, जनपद पंचायत डौंडी रहे। कार्यक्रम में सुपरवाइजर चित्ररेखा रजत, पूर्व जनपद सदस्य रमिता मरकाम, RBK खिलेश्वरी धानेन्द्र, उपसरपंच साहू, सविता टेकाम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनगांव, चित्ररेखा मंडावी सक्रिय महिला बनगांव, मोँगरा यादव आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूसावड, यमुना खाराँशु आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूसावड़ एवं महेश्वरी कोरेटी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रजोलीडीही उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच मानकी बाई ने की।

छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन से शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। अतिथियों के स्वागत एवं उद्बोधन के बाद महिलाओं के लिए क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसके साथ कार्यक्रम की गतिविधियों का शुभारंभ हुआ।

सोलह श्रृंगार में सजी महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया। महिलाओं ने सावन से जुड़ी पारंपरिक गतिविधियों में हिस्सा लिया और पूरे आयोजन में बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई।

क्विज, कुर्सी दौड़, लंगड़ी दौड़ और बैलून प्रतियोगिता ने बढ़ाया उत्साह

सावन मिलन समारोह में महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजन एवं प्रतिभा प्रदर्शन की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें क्विज प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़, लंगड़ी दौड़ और बैलून प्रतियोगिता प्रमुख रहीं। इसके साथ ही सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुतियों ने भी कार्यक्रम में उत्साह और उमंग भर दी।

महिलाओं ने प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, वहीं उपस्थित प्रतिभागियों और अन्य महिलाओं ने उनका उत्साह बढ़ाया।

तीन वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा सावन मिलन

मरदेल में सावन मिलन समारोह का आयोजन लगातार तीन वर्षों से किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को एक-दूसरे से जोड़ना, आपसी प्रेम एवं भाईचारा बढ़ाना तथा भारतीय लोकसंस्कृति और पारंपरिक रीति-रिवाजों को जीवंत बनाए रखना है।

आयोजन के माध्यम से महिलाओं को सामाजिक मेल-मिलाप, मनोरंजन और सांस्कृतिक सहभागिता का अवसर मिलता है। इस बार भी महिलाओं की बड़ी भागीदारी ने आयोजन को विशेष बना दिया।

पत्रकारों का श्रीफल भेंटकर किया सम्मान



कार्यक्रम के दौरान पत्रकार गोरे लाल डौँडी, नईदुनिया और दर्शन बालोद तथा डेली बालोद न्यूज़ के प्रधान संपादक दीपक यादव का श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया।



कार्यक्रम में ग्राम पटेल ज्ञान सिंह कोरेटी, पंच वीरेंद्र मंडावी, पंच निर्मला बाई, उद्घोषक शिक्षक हरिशंकर नरेटी, पूर्व माध्यमिक शाला प्रधान पाठक के. के. सोनवानी, शिक्षक टुमन लाल देशमुख एवं हॉस्टल अधीक्षक दशरथ यादव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रियंका कोरेटी, खिलेश्वरी बाई, कुमारी बाई एवं गीतांजलि कोरेटी का विशेष सहयोग रहा।

अंत में पंच सावेद ने आभार प्रदर्शन किया और कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। सावन मिलन समारोह ने वनांचल क्षेत्र मरदेल में महिलाओं के बीच आपसी जुड़ाव, सामाजिक एकता और लोकसंस्कृति के संरक्षण का सुंदर संदेश दिया।



Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top