बोल बम के जयघोष से गूंजा भोला पठार, हजारों कांवरियों ने किया शिवलिंग का जलाभिषेक

Darshan Balod
0







 


‘छत्तीसगढ़ का कैलाश’ कहे जाने वाले पर्रेगुड़ा भोला पठार में उमड़ा आस्था का सैलाब, झांकियों ने बढ़ाया उत्साह

बालोद। वनांचल की प्राकृतिक वादियों में पहाड़ के ऊपर विराजमान भोला पठार पर सोमवार को बोल बम कांवर यात्रा एवं विशाल शिव जलाभिषेक का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। ‘छत्तीसगढ़ का कैलाश’ कहे जाने वाले पर्रेगुड़ा स्थित भोला पठार में सुबह से ही हजारों की संख्या में कांवरियों और श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। पूरा क्षेत्र ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंज उठा।

कांवरिए डीजे की धुन पर बोल बम का नारा लगाते हुए उत्साह के साथ भोला पठार पहुंचे। इस दौरान विभिन्न झांकियों का भी आयोजन किया गया, जिसने श्रद्धालुओं का उत्साह और बढ़ा दिया। श्रद्धालुओं ने लंबी कतार में खड़े होकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

आस्था के साथ कांवरियों का हुआ स्वागत

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में संजारी बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, जिला पंचायत बालोद अध्यक्ष श्रीमती तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, जनपद पंचायत सदस्य टोमन लाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया, उपाध्यक्ष दिनेश सिन्हा एवं ग्राम पंचायत पर्रेगुड़ा की सरपंच श्रीमती मालती भूसाखरे उपस्थित रहीं। अतिथियों ने कांवरियों का पुष्पमाला से स्वागत किया और आयोजन में सहभागिता की।

महाप्रसादी की भी रही व्यवस्था

आयोजन में श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी की व्यवस्था की गई। यह व्यवस्था प्रकाश साहू, लीना घनाराम डड़सेना तथा स्व. प्रेमलाल रावटे की स्मृति में कमलेश एवं हरीश रावटे द्वारा की गई।

भोला पठार समिति और ग्रामीणों का रहा सहयोग

आयोजन को सफल बनाने में भोला पठार समिति, बोल बम कांवरिया संघ पर्रेगुड़ा एवं समस्त ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समिति के अध्यक्ष रामजी ठाकुर, संरक्षक रामकिशन सिन्हा, घुरदास नागवंशी, खोर्बाहारा राम साहू एवं भाभीखन कोरकूट्टा, उपाध्यक्ष भोमराज साहू एवं केशव नेताम, कोषाध्यक्ष महेंद्र तारम, सहसचिव उदय राम साहू, सचिव पुरुषोत्तम निषाद तथा प्रबंधक युवराज साहू, भुवन उइके एवं दाऊलाल साहू सहित कांवरिया संघ के सदस्यों ने आयोजन की व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। धार्मिक उत्साह और भक्ति के माहौल में संपन्न हुए इस आयोजन ने एक बार फिर भोला पठार की धार्मिक एवं प्राकृतिक पहचान को सामने रखा।

उक्त जानकारी सूरज कौशिक, मीडिया प्रभारी भोला पठार द्वारा दी गई।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top